Saturday, July 27, 2024
Home एजुकेशन DAV कॉलेज की प्रो. अर्चना ओबेरॉय ने संभाला अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष पद का कार्यभार

DAV कॉलेज की प्रो. अर्चना ओबेरॉय ने संभाला अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष पद का कार्यभार

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/एजुकेशन)

जालंधर: शहर के डीएवी कॉलेज की प्रो अर्चना ओबेरॉय ने अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। अंग्रेजी विभाग में आयोजित आधिकारिक समारोह में प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने प्रो अर्चना ओबेरॉय को अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई दी व कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अंग्रेजी विभाग सफलता की नई उंचाईयों को हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि कॉलेज के प्रति प्रो अर्चना ओबेरॉय का समर्पण निस्संदेह विभाग के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

समारोह के दौरान प्रो अर्चना ओबेरॉय ने डीएवी कॉलेज में अंग्रेजी विभाग के नेतृत्व को महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि संकाय सदस्यों के साथ सहयोग से वह विभाग को बेहतर व सुचारु ढंग से गतिमान करते हुए हमेशा प्रेरणादायक शैक्षणिक माहौल को बढ़ावा देकर सफलता के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

इस अवसर पर उप-प्राचार्य डॉ. कुंवर दीपक, रजिस्ट्रार डॉ. एस.के. तुली, विभागाध्यक्ष भौतिकी डॉ. कुँवर राजीव, विभागाध्यक्ष वाणिज्य प्रो. अशोक कपूर, विभागाध्यक्ष पंजाबी प्रो. अशोक खुराना, विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा डॉ. मनु सूद, प्रो. सोनिका, प्रो. शरद मनोचा, प्रो. नरेश शर्मा, अंग्रेजी विभाग के अन्य सभी संकाय सदस्य, विभिन्न विभागों के अन्य संकाय सदस्य उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment