![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/add-1-2000x543-1.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2022-02-01-at-2.35.23-PM-300x300-1.jpeg)
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/क्राइम)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/8fecc3ed-9a62-436a-9b0e-18213a7e35d9-e1719658883286.jpeg)
![]( https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/KK-10X8_page-0001-e1719660083279.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/07/360.png)
जालंधर: महानगर के फिल्लौर-तलवन रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक की चपेट में आने से करीब 17 वर्षीय युवती की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार युवती अपने किसी जानकार की बाइक पर सवार होकर गांव वापिस जा रही थी, लेकिन रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया। जिसमें युवती साइड पर गिर गई और रास्ते में गुजर रहा ट्रक उसके ऊपर से निकल गया। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि बाइक सवार युवक को गिरने से मामूली चोटें आई हैं। मृतका की पहचान फिल्लौर के गांव माऊसाहिब की रहने वाली मनदीप कौर के रूप में हुई है।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/1080-x150-2.png)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/05/10x12-4-may-24_page-0001-e1714826771291.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/02/Capture-6.jpg)
वहीं इस हादसे में घायल युवक दीपक ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक युवती उसी के गांव माऊसाहिब की है और उसने उसे लिफ्ट दी थी। रास्ते में जाते हुए उनके सामने एक तेज रफ़्तार युवक बाइक पर जा रहा था और अचानक उसने ब्रेक लगा दी। जिसके कारण उनकी बाइक उसके साथ टकरा गई और जिसके कारण पीछे बैठी हुई लड़की सड़क पर गिर गई। तभी उधर से गुजर रहा ट्रक उसके ऊपर से निकल गया और लड़की की मौके पर ही मौत है गई।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/ST-SOLDIER-COLLEGE-ADVT-2024_page-0001.jpg)