![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/add-1-2000x543-1.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2022-02-01-at-2.35.23-PM-300x300-1.jpeg)
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (पंजाब/राजनीती )
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/8fecc3ed-9a62-436a-9b0e-18213a7e35d9-e1719658883286.jpeg)
![]( https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/KK-10X8_page-0001-e1719660083279.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/07/360.png)
पंजाब: पंजाब में इस समय सत्ता में चल रही आप पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 8 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। APP द्वारा जारी पहली लिस्ट में 5 मंत्रियों को लोकसभा का टिकट मिला है। जिनमें संगरूर से मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, अमृतसर से मंत्री कुलदीप धालीवाल, पटियाला से मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, बठिंडा से मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां और खडूर साहिब से मंत्री लालजीत भुल्लर के नाम शामिल हैं।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/1080-x150-2.png)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/05/10x12-4-may-24_page-0001-e1714826771291.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Image-2024-03-14-at-1.41.17-PM-1.jpeg)
वहीं इसके आलावा एक बार फिर जालंधर (रिजर्व) से AAP पार्टी ने मौजूदा सांसद सुशील रिंकू पर भरोसा दिखाया है। वह जालंधर से AAP के सांसद हैं। भटिंडा से गुरमीत सिंह खूड़ियां, फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह और फरीदकोट से करमजीत अनमोल को टिकट मिला है।
वहीं फतेहगढ़ साहिब (रिजर्व) से गुरप्रीत सिंह जीपी को टिकट दी गई है। जिन्होंने अभी 5 दिन पहले ही पार्टी ज्वाइन की है। वे कांग्रेस छोड़ आप पार्टी में शामिल हुए हैं।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-30-at-10.02.26-AM-e1714453865796.jpeg)
पंजाब में लोकसभा की कुल 13 लोकसभा सीटें हैं। जिनमें सभी से आप पार्टी चुनाव लड़ रही है। लेकिन पार्टी ने अभी 5 सीटों गुरदासपुर, होशियारपुर (रिजर्व), आनंदपुर साहिब, लुधियाना और फिरोजपुर से उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। पार्टी लोकसभा चुनावों को लेकर
जोरों-शोरों से तैयारियां कर रही है। जिसके चलते पार्टी ने 11 मार्च को कैंपेन भी लॉन्च किया था। पंजाब में आप का नारा है, ”संसद में भी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब की बढ़ेगी शान।” जहाँ सीएम भगवंत मान ने यह दावा भी किया था कि उनकी पार्टी सभी 13 सीटों पर जीत हासिल करेगी।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/ST-SOLDIER-COLLEGE-ADVT-2024_page-0001.jpg)