Saturday, July 27, 2024
Home Uncategorized AAP पार्टी ने सुशिल रिंकू पर दोबारा दिखाया भरोसा, CM मान से आज मिलेंगे सांसद रिंकू

AAP पार्टी ने सुशिल रिंकू पर दोबारा दिखाया भरोसा, CM मान से आज मिलेंगे सांसद रिंकू

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/राजनीती)

जालंधर: जालंधर से लोकसभा सांसद सुशिल कुमार रिंकू पर दोबारा भरोसा दिखाते हुए उन्हें आप पार्टी ने आने वाले चुनावों के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। सांसद सुशिल रिंकू आज चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान से मिलेंगे। इस बैठक में सांसद रिंकू चुनावी रणनीति पर सीएम मान के साथ चर्चा करेंगे। हालांकि बीते दिनों मीडिया में सुशिल रिंकू के BJP में शामिल होने की खबरें तेजी से आ रही थीं, लेकिन बाद में रिंकू ने सोशल मीडिया पर आकर इस बात से इंकार किया है। उन्होंने कहा है कि ये अफवाह है वे अपनी पार्टी के प्रति वफादार हैं और वे किसी भी पार्टी को ज्वाइन नहीं कर रहे हैं।

बता दें कि आप पार्टी के जालंधर से सांसद सुशील रिंकू के साथ जालंधर वेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल के भी भाजपा में शामिल होने की अफवाह फैली थी। जिसके बाद जालंधर में राजनीति काफी गरमा गई थी। इस बारे में दोनों नेताओं ने किसी भी मीडिया ग्रुप के साथ कोई बातचीत नहीं की। लेकिन बाद में दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात से साफ़ इंकार कर दिया है।

गौर करने योग्य है कि सांसद सुशील कुमार रिंकू उप-चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुए थे। तब आम आदमी पार्टी ने रिंकू को जालंधर सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। जिसमें रिंकू ने जीत हासिल की थी। अब पार्टी ने दोबारा उनपर भरोसा दिखा उन्हें लोकसभ चुनावों के लिए अपनी पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है।

You may also like

Leave a Comment