Saturday, February 21, 2026
Home क्राइम जालंधर : तेज रफ्तार BMW की टक्कर से व्यक्ति की मौत, जानें पूरा मामला

जालंधर : तेज रफ्तार BMW की टक्कर से व्यक्ति की मौत, जानें पूरा मामला

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/क्राइम)

जालंधर नकोदर हाईवे पर खांबरा से दुखदाई खबर सामने आ रही है। जहां BMW ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार के स्टेयरिंग का संतुलन बिगड़ने के कारण तेज रफ्तार BMW डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। BMW का मालिक एल्डिको ग्रीन का रहने वाला है।

BMW कार ड्राइवर के अनुसार, गाड़ी का टायर निकल गया था। जिस कारण कार पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मारते हुए डिवाइडर पर जा चढ़ी। वहीं, पता चला है कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। यही कारण हो सकता है की गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया हो। फ़िलहाल इस मामलें में कुछ कहा नहीं जा सकता।

मिली जानकारी अनुसार मृतक युवक की पहचान राकेश कुमार के रूप में है। वह पेप्सी कंपनी में काम करता है। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। वहीं, मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment