![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/add-1-2000x543-1.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2022-02-01-at-2.35.23-PM-300x300-1.jpeg)
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/क्राइम)
जालंधर के बस्ती बावा खेल से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया, जहां 3 साल की मासूम के साथ 15 वर्षीय नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म किया। लड़के ने मिठाई देने के बहाने बच्ची को अपने पास बुलाया, जिसके बाद उसके साथ गलत काम किया। उक्त लड़के को पुलिस ने हिरासत ले लेकर बाल सुधार गृह में भेज दिया है। आरोपी लड़का बस्ती बावा खेल स्थित एक कॉलोनी का रहने वाला है।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/8fecc3ed-9a62-436a-9b0e-18213a7e35d9-e1719658883286.jpeg)
![]( https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/KK-10X8_page-0001-e1719660083279.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/07/360.png)
जानकारी देते हुए बच्ची के पिता ने बताया कि मेरी शादी से मुझे तीन बेटियां हैं। इसलिए परिवार के गुजारे के लिए मैं और मेरी पत्नी दोनों काम करते हैं। रोजाना की तरह हम दोनों काम पर गए हुए थे। आरोपी ने इसी बात का फायदा उठाया और उसकी छोटी बेटी को मिठाई का लालच देकर अपने पास बुला लिया। आरोपी का क्वार्टर पास मै ही है, जिसके बाद वही उसने बच्ची के साथ गलत काम किया। आरोपी ने गलत काम करने के बाद उसे मिठाई दी और वापस घर भेज दिया।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/1080-x150-2.png)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/05/10x12-4-may-24_page-0001-e1714826771291.jpg)
आगे पीड़ित ने बताया कि जब बेटी शाम के वक्त घर पर थी तो उसकी मां ने देखा की बच्ची थोड़ी तकलीफ में है। मां ने प्यार से बच्ची से पूछा तो उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले भइया ने उसके साथ बैड टच किया। इस मामले मे पुलिस ने जल्द जांच शुरू कर दी। जिसके बाद सबसे पहले बच्ची का मेडिकल करवाया गया।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/ST-SOLDIER-COLLEGE-ADVT-2024_page-0001.jpg)