Saturday, July 27, 2024
Home पंजाब खुशिया बदली मातम में, लुधियाना के कंगनवाल में सिलेंडर ब्लास्ट, 2 बच्चों सहित 7 लोग झुलसे

खुशिया बदली मातम में, लुधियाना के कंगनवाल में सिलेंडर ब्लास्ट, 2 बच्चों सहित 7 लोग झुलसे

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (लुधियाना, पंजाब)

लुधियाना में इलाका कंगनवाल में बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सरस्वती पूजा समारोह के दौरान एक वेहड़े में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना खतरनाक था की पूरा इलाका दहल गया। आग लगने के कारण कुल 7 लोग झुलस गए। वेहड़े में खेल रहे 2 बच्चे भी गंभीर रूप से आग की चपेट में आये है। इसके साथ तीन लोग ओर झुलसे है, लेकिन अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

दो बच्चों सहित एक व्यक्ति को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने बच्चों की हालत गंभीर देख उन्हें PGI रेफर कर दिया है। झुलसे लोगों की पहचान साहिल (10), साक्षी (11) और पवन कुमार (29) के रूप में हुई है। ब्लास्ट होने से उक्त गैस सिलेंडर ने बिल्डिंग की दीवारें फाड़ दी। जबकि, आग की लपटें दूर तक गईं। साहिल और साक्षी करीब 65 फीसदी जल गए हैं।

जानकारी देते हुए सिगम राज पांडे ने बताया कि वह कंगनवाल के रहने वाले हैं। उनके पड़ोस के वेहड़े में सरस्वती पूजा समारोह आयोजित किया गया था। उनका बेटा और पड़ोसी की बच्ची वहीं खेल रहे थे। अचानक रात सवा 9 बजे बेटा कमरे में आया तो उसके कपड़ों में आग लगी हुई थी। लोगों की मदद से तुरंत आग बुझाई। इस घटना के बाद इलाकानिवासी डर के माहौल में है।

You may also like

Leave a Comment