Saturday, July 27, 2024
Home जालंधर शादी में दूल्हे ने मारी अनोखी Entry, 17 साल का प्यार चढ़ा परवान

शादी में दूल्हे ने मारी अनोखी Entry, 17 साल का प्यार चढ़ा परवान

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/शहर)

जालंधर: हर इंसान फिर चाहे वे लड़का हो या लड़की के अपनी शादी को लेकर कुछ अलग ही अरमान और सपने होते हैं। जिन्हें पूरा करने के लिए हर कोई प्लानिंग करता है। अपनी शादी को दूसरों से अलग बनाने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। ताजा मामला जालंधर के ढिलवां में सामने आया है, जहां एक दूल्हे ने अपनी शादी को अनोखा बनाने के लिए हेलीकाप्टर पर एंट्री मारी और शादी कर अपनी प्रेमिका को हेलीकाप्टर पर बिठाकर अपने गांव नकोदर के बाठ कलां ले गया। दूल्हे का नाम सुखविंदर सिंह है और वह पेशे से बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर है।

दूल्हे के परिजनों ने बताया कि सुखविंदर सिंह और ममता पिछले करीब 17 सालों से प्यार में हैं और अब कहीं जाकर उनका प्यार परवान चढ़ा है।उनकी शादी तल्हण रोड के धनोआ रिसोर्ट में हुई। जहां दूल्हे राजा सुखविंदर अपनी दुल्हनिया को लेने हेलीकाप्टर पर आए। हेलीकाप्टर को आता देख आसपास के सभी लोग यह अलग नजारा देखने के लिए वहां पहुंच गए। हैलीकाप्टर के उतरते ही दूल्हे का दुल्हन पक्ष के लोगों ने बड़ी खुशी और धूमधाम से स्वागत किया। इलाके में हैलीकाप्टर उतरता देखा लोग पहले तो हैरान हुए, लेकिन इसके साथ उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

वहीं हेलीकाप्टर पर अपने दूल्हे सुखविंदर की एंट्री को देख दुल्हनियां मनप्रीत भी बेहद खुश नजर आई। दूल्हे के परिवार ने बताया कि उनकी भी दिल से ख्वाहिश थी कि उनका बेटा हैलीकाप्टर में अपनी दुल्हन को लेने जाए, जोकि आज पूरी हो गई। बता दें कि दूल्हे सुखविंदर की डिमांड पर चंडीगढ़ की एविएशन कंपनी विंग्स एंड स्काई के साथ संपर्क किया गया। जिन्होंने दूल्हे राजा के सपनों में रंग भरने में उसकी मदद की और दूल्हे की एंट्री हेलीकाप्टर से करवाई और शादी कर दूल्हा अपनी दुल्हनिया को हेलीकाप्टर पर अपने गांव लेकर आया।

You may also like

Leave a Comment