न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट
जालंधर: शहर के हंस राज महिला महाविद्यालय की बी. वॉक (बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज) की छात्राओं ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर द्वारा आयोजित विश्वविद्यालय परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। छात्राओं की इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने महाविद्यालय के शैक्षणिक उत्कृष्टता के स्तर को और अधिक ऊँचा किया है। बी. वोक ((बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज)) सेमेस्टर I की छात्रा राधिका शर्मा ने 8.13 एसजीपीए प्राप्त कर किए।
वहीं बी. वॉक (बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज) सेमेस्टर-III की छात्राओं नंदिका एवं खुशी राणा ने क्रमशः 8.25 तथा 8.07 एसजीपीए प्राप्त किए। छात्राओं की इस उल्लेखनीय सफलता पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी कठिन मेहनत, लगन एवं अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि महाविद्यालय सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने इस सफलता के लिए विभागाध्यक्ष मीनू कोहली के समर्पित प्रयासों एवं मार्गदर्शन की भी सराहना की तथा उन्हें विशेष रूप से बधाई दी। इस अवसर पर पीजी कॉमर्स एवं मैनेजमेंट विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता भी उपस्थित रहीं। महाविद्यालय परिवार ने छात्राओं की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्वल एवं सफल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।