Saturday, July 27, 2024
Home धर्म राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हुए रामलला, देखिए पहली अद्भुत झलक

राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हुए रामलला, देखिए पहली अद्भुत झलक

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (अयोध्या/धर्म)

अयोध्या में बने राममंदिर के गर्भगृह में आज रामलला की पहली मूर्ति विराजमान कर दी गई है। इसकी पहली तस्वीर सामने आ गई है। हालांकि भगवान की मूर्ति पर आंखों में पीले रंग की पट्टी बंधी हुई है लेकिन फिर भी यह तस्वीर देखने में बहुत ही सुंदर लग रही है। 22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से 3 दिन पहले रामलला की प्रतिमा की यह पहली पूरी तस्वीर सामने आई। रामलला की काले पत्थर से बनी इस मूर्ति में भगवान का विहंगम स्वरूप दिखाई दे रहा है। रामलला की मूर्ति के चारों ओर आभामंडल बनाया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों मूर्तियों में कमल पर विराजमान रामलला के 5 साल के बाल रूप को दिखाया गया है।

गर्भगृह में विराजमान इस काले रंग के पत्थर से बनी रामलला की मूर्ति को कर्नाटक के मूर्तिकारअरुण योगीराज ने बनाया है। कहा जा रहा है कि उन्होंने इसे एक ही पत्थर से बनाया है। यानी कि कहीं से पत्थर को जोड़ा नहीं गया है। इससे पहले बीते कल 18 जनवरी शाम को गर्भगृह के आसन में रखे जाने के बाद भी रामलला की आधी कपडे से ढकी हुई प्रतिमा की पहली तस्वीर सामने आई थी। जिसमें लला का चेहरा पीले रंग के कपडे से ढका हुआ था और नीचे सफेद रंग का कपड़ा बंधा हुआ था।

राम मंदिर के गर्भगृह के लिए रामलला की 3 प्रतिमाएं बनवाई गई थीं। तीनों की लंबाई 51-51 इंच है। एक प्रतिमा आज गर्भगृह में स्थापित कर दी गई है। जबकि बाकी की दो प्रतिमाएं राम मंदिर के अलग-अलग फ्लोर पर स्थापित होंगी। जानकारी के अनुसार राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 22 जनवरी को पीएम मोदी रामलला की प्रतिमा की आंखों से पट्‌टी खोलेंगे। जिसके बाद पीएम सोने की सलाई से भगवान को काजल लगाएंगे। इसके बाद रामलला को शीशा दिखाएंगे।

You may also like

Leave a Comment