Monday, June 15, 2026
Home क्राइम फिल्लौर पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या और नशा तस्करी मामलों में काबू किया 1 फरार आरोपी

फिल्लौर पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या और नशा तस्करी मामलों में काबू किया 1 फरार आरोपी

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: जालंधर ग्रामीण पुलिस के एसपी (जांच) वनीत अहलावत और डीएसपी भारत मसीह लद्धड़ सब-डिवीजन फिल्लौर के कुशल नेतृत्व में इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह भुल्लर, प्रभारी थाना फिल्लौर की टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या तथा नशा तस्करी के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी भारत मसीह लद्धड़ ने बताया कि थाना फिल्लौर पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान अब्दुल गनी पुत्र मोहम्मद शफी निवासी गांव सैफाबाद, थाना फिल्लौर, जिला जालंधर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मुकदमा संख्या 309 दिनांक 19.11.2024, अपराध धारा 103/238 बी.एन.एस., अतिरिक्त धारा 70(1), 66 बी.एन.एस. तथा मुकदमा संख्या 111 दिनांक 19.04.2024, धारा 21-बी एन.डी.पी.एस. एक्ट, थाना फिल्लौर में लंबे समय से फरार चल रहा था।

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान सामने आया है कि वर्ष 2024 में आरोपी ने अपने भाई लियाकत अली के साथ मिलकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में उसका भाई लियाकत अली पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अब्दुल गनी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना पता और हुलिया बदलकर छिपता फिर रहा था।

इसके अतिरिक्त आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी का मामला भी दर्ज है, जिसमें अदालत में पेश न होने के कारण उसे दिनांक 22.01.2026 को माननीय न्यायालय द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है तथा उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

 

You may also like

Leave a Comment