![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/add-1-2000x543-1.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2022-02-01-at-2.35.23-PM-300x300-1.jpeg)
डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल
ने अधिकारियों को दिए आदेश
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/8fecc3ed-9a62-436a-9b0e-18213a7e35d9-e1719658883286.jpeg)
![]( https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/KK-10X8_page-0001-e1719660083279.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/07/360.png)
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/शहर)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/1080-x150-2.png)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/05/10x12-4-may-24_page-0001-e1714826771291.jpg)
जालंधर: जिला जालंधर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के लिए 90032 योग्य लोगों ने नाम सूची में अपने नाम दर्ज करवाए हैं। वोटर रजिस्ट्रेशन अभियान की प्रगति का जायजा लेते हुए डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी योग्य व्यक्ति वोटर सूची में अपना नाम दर्ज करवाने से वंचित न रहे।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-30-at-10.02.26-AM-e1714453865796.jpeg)
उन्होंने आगे बताया कि आगामी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों के लिए वोटरों की सुविधा के लिए जिले भर में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं ताकि वे इन चुनावों में अपने वोट के अधिकार का प्रयोग कर सकें। डिप्टी कमिश्नर ने सभी उप मंडल मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्र में चल रही वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की निजी तौर पर निगरानी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विशेष कैंपों को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है और अब तक जिले में 90 हजार से अधिक लोगों का नाम वोटर सूची में दर्ज किया जा चुका है। जिले में गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव के लिए 6 निर्वाचन क्षेत्र हैं जिनमें फिल्लौर, नकोदर, शाहकोट, आदमपुर, जालंधर शहर और करतारपुर शामिल हैं।
![]( https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-14-at-7.37.45-AM.jpeg)
उन्होंने कहा कि जिले के सभी ब्लाक विकास एवं पंचायत अधिकारी गांवों में मुनादी करवा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों द्वारा एसजीपीसी चुनाव के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। उन्होंने योग्य आवेदकों को वोटर के तौर पर रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए प्रेरित करने के लिए धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी सहयोग मांगा।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/ST-SOLDIER-COLLEGE-ADVT-2024_page-0001.jpg)