Saturday, July 27, 2024
Home एजुकेशन पी.टी.आई.एस.युवक मेले का विजेता रहा मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज

पी.टी.आई.एस.युवक मेले का विजेता रहा मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/एजुकेशन)

जालंधर: शहर के प्राचार्य डाॅ. जगरूप सिंह के मार्गदर्शन में मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों ने पी टी आई एस युवक मेले 2024 में भाग लिया और इवेंट “कोरियोग्राफी” में दूसरा स्थान और इवेंट “शबद गायन” में तीसरा स्थान हासिल किया। कोरियोग्राफर प्रतियोगिता में इतिशा, शौर्य, राहुल यादव, बंधन कुमार, सिमरन और अंकुर ने प्रदर्शन किया। शब्द गायन प्रतियोगिता में गुरकीरत सिंह, प्रभनूर सिंह और निखिल मल्होत्रा शामिल रहे।

प्रतियोगिता जीपीसी पटियाला द्वारा 21-22 फरवरी 2024 तक हरपाल टिवाणा ऑडिटोरियम में आयोजित की गई थी। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने विजेता छात्रों और मेजर पंज गुप्ता (प्रिंसिपल कल्चरल सोसाइटी), कश्मीर कुमार (स्पोर्ट्स अध्यक्ष), मिस प्रीत कंवल (प्रभारी), मनीष सचदेवा (प्रभारी), मिस देविका और मिस मनिंदर द्वारा छात्रों के प्रति उनके अथक प्रयासों के लिए सराहना की गई। छात्रों को पदक और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

You may also like

Leave a Comment