Sunday, April 28, 2024
Home पंजाब दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की माँ हुई प्रेग्नेंट, जल्द घर आने वाला है नन्हा मेहमान

दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की माँ हुई प्रेग्नेंट, जल्द घर आने वाला है नन्हा मेहमान

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (पंजाब/मनोरंजन)

पंजाब: पंजाब के दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के परिवार से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिद्धू मूसेवाला के घर जल्द किलकारियां गूंजने वाली हैं। खुशखबरी की बात यह है कि मूसेवाला की माता चरण कौर दूसरी बार प्रेग्नेंट है। बताया जा रहा है कि 58 साल की उम्र में चरण कौर IVF तकनीक के सहारे दूसरी बार माँ बनने वाली है। इस खबर के सामने आने के बाद सिद्धू मूसेवाला के फैंस भी बहुत खुश हैं।

चर्चा है कि जल्द ही सिद्धू के माता-पिता अपने परिवार में एक नन्हे मेहमान का स्वागत करने जा रहे हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि सिद्धू के माता- पिता द्वारा नहीं की गई है। लेकिन सिंगर के ताया चमकौर सिंह ने चरण कौर की प्रेग्नेंसी की इस खबर को कन्फर्म किया है। उन्होंने बताया कि चरण कौर 58 साल की उम्र में IVF तकनीक के जरिए दूसरी बार माँ बनने जा रही है। दरअसल मूसेवाला के माता-पिता उनकी मौत के बाद बिल्कुल अकेले रह गए थे, जिसके चलते उन्होंने यह फैसला लिया।

गौरतलब है कि फेमस सिंगर मूसेवाला ने साल 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव में मनसा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गए थे। जिसके बाद 29 मई को सिंगर की हत्या कर दी गई थी। पंजाबी गानों से उन्होंने छोटी उम्र में पंजाबी गायिकी में अपनी अनोखी पहचान बनाई थी। बता दें कि कि अभी तक भी फैंस अपने प्यारे सिद्धू मूसेवाले को भूले नहीं हैं तभी उनकी मौत के बाद जो उनके गाने रिलीज हुए हैं उनके फैंस ने उन्हें खूब पसंद किया है।

You may also like

Leave a Comment