![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/add-1-2000x543-1.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2022-02-01-at-2.35.23-PM-300x300-1.jpeg)
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/एजुकेशन)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/8fecc3ed-9a62-436a-9b0e-18213a7e35d9-e1719658883286.jpeg)
![]( https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/KK-10X8_page-0001-e1719660083279.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/07/360.png)
जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय की बी.वॉक जर्नलिज्म एंड मीडिया सेमेस्टर-3 की छात्राओं ने ढेरों यूनिवर्सिटी स्थान प्राप्त कर जीत का परचम लहराया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने बताया कि सीमा कुमारी ने 400 में से 344 अंक प्राप्त कर प्रथम, रीना ने 340 अंक प्राप्त कर द्वितीय, दीपा प्रधान ने 334 अंक प्राप्त कर तृतीय, ऋचा व दीक्षा ने 332 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से चतुर्थ, दमनप्रीत कौर ने 310 अंक प्राप्त कर पांचवां, अंजलि ने 284 अंक प्राप्त कर सांतवां, सहर थापर ने 273 अंक नौवां तथा महक ने 270 अंक प्राप्त कर दसवां स्थान प्राप्त किया।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/1080-x150-2.png)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/05/10x12-4-may-24_page-0001-e1714826771291.jpg)
इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी तथा कहा कि जर्नलिज्म की छात्राएं सदा ही कॉलेज का नाम रोशन करती हैं। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा रमा शर्मा, प्रियंका जैन व प्रिया भी उपस्थित थे।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/ST-SOLDIER-COLLEGE-ADVT-2024_page-0001.jpg)