Saturday, July 27, 2024
Home जालंधर राम लला के दर्शनों के लिए अयोध्या पहुंचे जालंधर के MP सुशिल रिंकू, देखें तस्वीरें

राम लला के दर्शनों के लिए अयोध्या पहुंचे जालंधर के MP सुशिल रिंकू, देखें तस्वीरें

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/धर्म)

जालंधर: आप पार्टी के जालंधर से सांसद सुशील कुमार रिंकू बीते दिन अयोध्या के राम मंदिर में राम लला के दर्शनों के लिए पहुंचे। इससे जुडी कुछ तस्वीरें और वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किये हैं। पोस्ट पर रिंकू ने लिखा है- श्री राम जन्मभूमि अयोध्या यात्रा।

MP सुशिल रिंकू जब अयोध्या पहुंचे तो उन्हें अयोध्या पुलिस द्वारा सिक्योरिटी मुहैया करवाई गई। जिसके बाद रिंकू राम लला के दर्शनों के लिए मंदिर पहुंचे। जहां पहुंचकर उन्होंने संतों से आशीर्वाद भी लिया। सांसद रिंकू ने रामलला की वीडियो भी शेयर की। जिसमें रामलला की प्रतिमा नजर आ रही है। अपनी इस राम मंदिर यात्रा की सांसद रिंकू ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कुछ वीडियो और फोटो शेयर किए हैं।

बता दें कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर कई पार्टियों ने उक्त प्रोग्राम को बीजेपी के लिए पॉलिटिकल मुद्दा बताकर आयोजन का बॉयकॉट किया था। कांग्रेस सहित कई पार्टियों ने उसका विरोध किया था। हालांकि आप पार्टी ने अपने क्षेत्रों में इस दिन कई आयोजन करवाए थे। लेकिन प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भारत की कई जानी-मानी हस्तियां समारोह में पहुंची थीं।

You may also like

Leave a Comment