Saturday, July 27, 2024
Home जालंधर कांग्रेस के “डोनेशन फ़ॉर देश” अभियान को लेकर कांग्रेस भवन में हुई अहम बैठक

कांग्रेस के “डोनेशन फ़ॉर देश” अभियान को लेकर कांग्रेस भवन में हुई अहम बैठक

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/राजनीती)

जालंधर: जालंधर के कांग्रेस भवन में आज जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष राजिंदर बेरी, कांग्रेस उत्तरी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक अवतार सिंह जूनियर (बावा हेनरी) और कैंट से विधायक प्रगट सिंह द्वारा ‘ब्लॉक अध्यक्षों’ के साथ बैठक की गई। इस बैठक का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए गए “डोनेशन फ़ॉर देश” अभियान के मद्देनजर किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजिंदर बेरी ने कहा ब्लॉक प्रधान अपने ब्लॉक के कमेटी सदस्यों और अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान में दान जरूर करवाएं। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा इस संबंध में दैनिक अपडेट मांगा जा रहा है, जल्द ही इस संबंध में वार्डवार बैठकें शुरू की जाएंगी।

इस बैठक में वेस्ट हल्के के ब्लॉक अध्यक्षों ने कहा कि हाईकमान से बात करके पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भी किसी मेहनती व्यक्ति को निर्वाचन क्षेत्र का प्रभारी बनाया जाना चाहिए ताकि पार्टी का काम सुचारू रूप से चल सके। वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्षों ने कहा कि पिछले दिनों चंडीगढ़ में जो बैठक हुई थी, हम लोगों ने वहां भी आवाज उठाई थी कि विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नहीं रहने से क्षेत्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बदनामी का सामना करना पड़ रहा है और कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव फिर से आ रहे हैं और हमारी यही मांग है कि जल्द से जल्द पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में हल्का प्रभारी लगाया जाए।

इस बैठक में जगजीत सिंह कंबोज अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस जालंधर उत्तरी, दीपक शर्मा मोना प्रधान ब्लॉक कांग्रेस जालंधर उत्तर, हरीश ढल प्रधान ब्लॉक पश्चिम, रछपाल जाखू प्रधान ब्लॉक जालंधर वेस्ट, प्रेम नाथ दकोहा अध्यक्ष जालंधर सेंट्रल, राजेश जिंदल अध्यक्ष ब्लॉक सेंट्रल मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment