Saturday, July 27, 2024
Home क्राइम 2 दिन पहले बने थे DSP, अब इस भारतीय हॉकी खिलाडी पर दर्ज FIR, जानें क्या है मामला

2 दिन पहले बने थे DSP, अब इस भारतीय हॉकी खिलाडी पर दर्ज FIR, जानें क्या है मामला

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/क्राइम/स्पोर्ट्स)

जालंधर: पंजाब के जालंधर के रहने वाले और 2 दिन पहले DSP बने हॉकी खिलाडी वरुण कुमार पर रेप का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि हॉकी खिलाडी वरुण के खिलाफ इस मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार खिलाडी पर एक नाबालिग लड़की ने रेप का आरोप लगाया है। हैदराबाद की रहने वाले लड़की का आरोप है कि वरुण ने उसे इंस्टाग्राम पर फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर 5 साल तक उसके साथ रेप किया। बता दें कि बीते रविवार 4 फरवरी को हॉकी टीम के डिफेंडर वरुण को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने DSP का नियुक्ति पत्र सौंपा था।

बताया जा रहा है कि इस संबंधी जालंधर पुलिस के पास कोई इनपुट नहीं है। पीड़ित लड़की ने बेंगलुरू पुलिस को बताया कि वरुण ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया है। पिछले 5 सालों से वह ऐसा करता आ रहा है। लड़की ने बताया कि जब वह वरुण से इंस्टाग्राम पर मिली थी तब वह 17 साल की थी। अब वह 21 की हो गई है। उसके अनुसार खिलाडी अब उससे शादी करने से इंकार कर रहा है। हालांकि इसे लेकर पंजाब पुलिस के पास कोई इनपुट नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वरुण को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उधर वरुण के पिता ने कहा कि लड़की उनके बेटे को बदनाम करने की कोशिश कर रही। बता दें कि वरुण कुमार मूल रूप से हिमाचल के रहने वाले हैं और हॉकी के लिए पंजाब आए थे। अब जालंधर में ही रह रहे हैं। जिन्होंने 2017 में भारतीय टीम में खेल की शुरुआत की, 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता।

गौर करने योग्य है कि इस केस में कर्नाटक के बेंगलूरू में पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित ने ज्ञानभारती पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने वरुण कुमार के खिलाफ पोक्सो, रेप और धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज कर दी है।

You may also like

Leave a Comment