Thursday, February 26, 2026
Home पंजाब Breaking: पंजाब के रेलवे फाटक पर जबरदस्त ब्लास्ट, गेटमैन घायल

Breaking: पंजाब के रेलवे फाटक पर जबरदस्त ब्लास्ट, गेटमैन घायल

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (पंजाब)

टांडा उड़मुड़: पंजाब के टांडा उड़मुड़ के गांव खुड़ा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार टांडा के गांव खुड़ा नजदीक रेलवे फाटक पर एक जबरदस्त धमाका हुआ है। इस हादसे में फाटक पर तैनात गेट मैन सोनू के घायल होने की सूचना है। जिसे मौके पर मौजूद लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है। बताया जा रहा है कि उक्त हादसे के कारण रेलवे की तरफ से जालंधर-पठानकोट रेल मार्ग पर आवाजाही रोक दी गई है।

सूत्रों के अनुसार जालंधर पठानकोट रेल मार्ग पर गांव पल्ला चका 71 नंबर फाटक नजदीक सुबह करीब 11.30 बजे धमाका होने की सूचना मिली है। इस हादसे में गेट मैन घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि उक्त धमाका वहां पड़ी पोटाश के कारण हुआ है। अब यह पोटाश कहां से आई और इसे यहां कौन लाया ये पुलिस के लिए जांच का विषय बना हुआ है। जिसकी फिलहाल पुलिस द्वारा जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment