Saturday, July 27, 2024
Home जालंधर कठुआ ट्रेन हादसे पर फिरोजपुर मंडल का बड़ा फैसला, कहा-ट्रेनिंग के बाद तैनात किए जाएंगे 60 कर्मचारी

कठुआ ट्रेन हादसे पर फिरोजपुर मंडल का बड़ा फैसला, कहा-ट्रेनिंग के बाद तैनात किए जाएंगे 60 कर्मचारी

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/पंजाब)

जालंधर: जम्मू के कठुआ से बीते दिनों बिना ड्राइवर चली ट्रेन को लेकर फिरोजपुर मंडल ने अहम फैसला लिया है। रेलवे मंडल ने कहा कि अब बिना गार्ड के कोई भी मालगाड़ी पटरी पर नहीं दौड़ेगी। इसे लेकर फिरोजपुर मंडल में रैंकर कोटे से करीब 60 कर्मचारियों को गुड्स ट्रेन मैनेजर पद के लिए चयनित किया गया है। इस फैसले को तुरंत प्रभाव से लागू किया गया है।

जानकारी के अनुसार फिरोजपुर मंडल द्वारा चतुर्थ श्रेणी के रैंकर कोटे की परीक्षा में उक्त 60 कर्मचारियों की लिस्ट बनाई गई है। जिसके बाद चुने गए सभी 60 कर्माचारियों को ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। जिसके बाद फिरोजपुर मंडल के अंडर आने वाले अलग-अलग क्षेत्रों में उन्हें तैनात किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार मंडल में मैंनेजर रैंक के करीब 78 पद खली पड़े हुए थे। अब खाली पड़े पदों में से मैंनेजर रैंक के 60 पद भर लिए जाएंगे।

गौरतलब है कि बीते दिनों जम्मू के कठुआ से एक मालगाड़ी बिना ड्राइवर के चल कर होशियारपुर के दसुआ में बड़ी मुश्किल से रोकी गई थी। अगर उक्त ट्रेन को न रोका जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस पर रेलवे ने कार्रवाई करते हुए 6 अधिकारियों को निलंबित भी किया था।

You may also like

Leave a Comment