Saturday, July 27, 2024
Home जालंधर जालंधर से अयोध्या रवाना हुई आस्था ट्रेन, श्रीराम के जयघोषों से गूंज उठा स्टेशन

जालंधर से अयोध्या रवाना हुई आस्था ट्रेन, श्रीराम के जयघोषों से गूंज उठा स्टेशन

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/धर्म)

जालंधर: पंजाब के जालंधर कैंट से आज सुबह 8.55 पर स्पेशल ट्रेन आस्था अयोध्या के लिए रवाना हुई। सुबह से ही जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर भक्तजनों का तांता लगा हुआ था। स्टेशन का माहौल भी श्री राम के जयकारों से गूंज उठा था। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए प्लेटफार्म नंबर-1 पर एक हेल्प डेस्क लगाया हुआ था। जहां अयोध्या धाम जाने वाले यात्रियों को उनकी सीट एवं बोगी नंबर के बारे में जानकारी दी जा रही थी।

इस दौरान श्रदालुओं के हाथों में भगवा रंग के ध्वज थे और उनका उत्साह देखने को बनता था। यात्रियों में बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक श्री राम लला के दर्शनों के लिए आज इस स्पेशल ट्रेन से रवाना हुए। इस दौरान लोगों की सहायता के लिए भारतीय जनता पार्टी की पूरी टीम उपस्थित रही।

इस स्पेशल ट्रेन में कपूरथला, जालंधर,कैंट, पठानकोट, गुरदासपुर आदि इलाकों से आए रामभक्तों को अयोध्या के लिए रवाना किया गया। सारा कैंट स्टेशन श्री राम के जयघोषों से गूंज उठा। लोगों ने नाचते गाते हुए श्री राम के धाम के लिए अपनी यात्रा शुरू की।

हालांकि इस दौरान जीआरपी, आरपीएफ तथा थाना कैंट पुलिस के ऑफिसर्स तथा मुलाजिम स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखने के स्टेशन पर उपस्थित रहे। ट्रेन आस्था करीब 15 मिनट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर रुकी और 9 बजे वहां से अयोध्या धाम के लिए रवाना हो गई।

You may also like

Leave a Comment