Sunday, September 8, 2024
Home जालंधर शहर में पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन

शहर में पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/शहर)

जालंधर: जालंधर के केंद्रीय एकीकृत कीट प्रबंधन केंद्र, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने राज्य कृषि विस्तार पदाधिकारियों/अधिकारियों के लिए 26 फरवरी से 1 मार्च तक होने वाले 5 दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जालंधर, लुधियाना और होशियारपुर जिले से 40 अधिकारियों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. जसवंत राय, मुख्य कृषि अधिकारी, जालंधर मुख्य अतिथि रहे। डॉ. पी.सी. भारद्वाज, प्रभारी अधिकारी, केंद्रीय एकीकृत कीट प्रबंधन केंद्र, जालंधर ने स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की और ट्रैनीस को एकीकृत कीट प्रबंधन के महत्व और आवश्यकता के बारे में जागरूक किया।

उन्होंने कीटनाशकों का आवश्यकता आधारित और विवेकपूर्ण उपयोग करने की सलाह दी। डॉ. सुरजीत सिंह, एपीपीओ, मुख्य कृषि कार्यालय, जालंधर ने उद्घाटन भाषण दिया और ट्रेनी को ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के लाभ के बारे में जागरूक किया। डॉ. अरुण कोहली रिसोर्स पर्सन ने गन्ने के कीट और रोगों और उनके एकीकृत प्रबंधन पर व्याख्यान दिया और डॉ. मनिंदर सिंह, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना ने खरपतवारों की पहचान और उनके एकीकृत प्रबंधन पर व्याख्यान दिया। इसी के साथ कार्यक्रम का प्रथम दिन संपन्न हुआ।

You may also like

Leave a Comment