![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/add-1-2000x543-1.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2022-02-01-at-2.35.23-PM-300x300-1.jpeg)
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (पंजाब/विदेश)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/8fecc3ed-9a62-436a-9b0e-18213a7e35d9-e1719658883286.jpeg)
![]( https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/KK-10X8_page-0001-e1719660083279.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/07/360.png)
पंजाब: पंजाब के नौजवानों के साथ विदेशों में हो रही आपराधिक घटनाओं का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। नया मामला कनाडा के सरी शहर से सामने आया है, जहां पिछले 5 दिनों से एक पंजाबी युवती लापता है। इस युवती की तलाश में जुटी रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर लोगों से मदद मांगी है। जिसमें उन्होंने उक्त युवती की पहचान 28 वर्षीय नवदीप कौर बताई है। उनके अनुसार अंतिम बार युवती को 22 फरवरी की रात 10.30 बजे सरी की 123 स्ट्रीट के 7800 ब्लॉक में देखा गया था।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/1080-x150-2.png)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/05/10x12-4-may-24_page-0001-e1714826771291.jpg)
रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने लापता लड़की नवदीप कौर की एक तस्वीर जारी करते हुए आर.सी.एम.पी. ने बताया कि उसका कद करीब 5 फीट 5 इंच और वजन 57 किलो का है। उसके बाल लंबे और काले हैं जबकि आंखों का रंग भूरा है। वहीं पंजाब में बैठा लड़की का परिवार उसके लिए यहां चिंतित है।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/ST-SOLDIER-COLLEGE-ADVT-2024_page-0001.jpg)