Saturday, July 27, 2024
Home मनोरंजन म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर, मशहूर शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे का निधन

म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर, मशहूर शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे का निधन

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (मुंबई/मनोरंजन)

म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। दिग्गज गायिका प्रभा अत्रे का शनिवार की सुबह निधन हो गया। उन्होंने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बता दें की प्रभा जी का निधन हार्ट अटैक आने से हुआ है। हार्ट अटैक आने बाद उन्हें पुणे के दिनानाथ मंगेशकर अस्पताल लेकर गए थे. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया। कई दिग्गज कलाकारों ने दुःख व्यक्त किया है।

संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा तीनों प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से भी सम्मानित किया था। प्रभा अत्रे को साल 1990 में पद्म श्री, साल 2002 में पद्म भूषण और 2022 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। अत्रे ने अपने करियर के शुरुआत में स्टेज सिंगिंग एक्ट्रेस के रूप में काम किया। उन्होंने मराठी थिएटर क्लासिक्स में भी भूमिकाएं निभाईं थी, जिनमें ‘संशय-कल्लोल’, ‘मानापमान’, ‘सौभद्रा’ और ‘विद्याहरण’ जैसे संगीत नाटक शामिल थे।

You may also like

Leave a Comment