Monday, April 20, 2026
Home एजुकेशन APJ कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के इतिहास विभागाध्यक्ष को मिला सम्मान

APJ कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के इतिहास विभागाध्यक्ष को मिला सम्मान

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के इतिहास विभाग के वर्तमान विभागाध्यक्ष डॉ. विश्व बंधु वर्मा को शिवाजी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज, अमरावती (महाराष्ट्र) के वार्षिक समारोह में इतिहास विषय में उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि हेतु “बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें इतिहास विषय में पीएचडी. उपाधि प्राप्त करने के उपलक्ष्य में प्रदान किया गया। उन्होंने अपनी पीएच.डी. की डिग्री संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय, अमरावती (महाराष्ट्र) से प्राप्त की है। उनके शोधकार्य का विषय था- “सिख रूल  अंडर बंदा सिंह बहादुर (1670- 1716)”, जिसमें उन्होंने बंदा सिंह बहादुर के नेतृत्व में स्थापित सिख शासन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, प्रशासनिक व्यवस्था, सैन्य संगठन तथा सामाजिक-आर्थिक प्रभावों का गहन अध्ययन प्रस्तुत किया है।

इस अवसर पर डॉ. वर्मा ने शिवाजी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज के सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में भी अपने शोधपत्र का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया। उनके शोधपत्र का शीर्षक था -“एस्पिरेशन और रियलिटी: इंडियाज़ जियोस्ट्रेटेजिक इमर्जेंस एंड सोशियो-इकोनॉमिक ट्रांसफॉर्मेशन इन द जर्नी टूवर्ड्स डेवलप्ड इंडिया @204।” ” यह शोधपत्र कॉलेज की शोध पत्रिका “रिसर्च अवेकनिंग ” में प्रकाशन हेतु चयनित किया गया है, जो उनके शोधकार्य की गुणवत्ता एवं प्रासंगिकता को दर्शाता है।

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स की प्राचार्या डॉ. नीरजा ढींगरा ने डॉ. विश्व बंधु वर्मा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी अपने उत्कृष्ट शोध एवं शैक्षणिक कार्यों से अपने महाविद्यालय का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करते रहें।

पूरे एपीजे कॉलेज परिवार ने डॉ. वर्मा की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

You may also like

Leave a Comment