न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक घटना की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली के ITO इलाके में स्थित
स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में सोमवार सुबह आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आगजनी की सूचना फायर ब्रिगेड के अधिकारीयों को दी।
वहीं आग की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जिन्होंने कुछ घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत और बचाव कार्य में 3 एम्बुलेंस, 2 PCR वैन, ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया। गनीमत रही कि आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि पहले खबर थी कि आग शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में लगी है लेकिन बाद में शिक्षा मंत्रालय ने अपना स्पष्टीकरण देकर कहा कि आग मंत्रालय के ऑफिस में नहीं बल्कि स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर भवन में लगी थी।
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह AC में खराबी को माना जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने से पहले AC यूनिट से धुआं और स्पार्किंग होती देखी गई थी थी, जिसके बाद उसमें से आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं।