Saturday, July 27, 2024
Home क्राइम JALANDHAR:पुलिस अधिकारी की पत्नी का पर्स चोरी, बेटी के शादी समारोह के दौरान 2 अज्ञात चोरनियों पर्स ले हुईं फरार

JALANDHAR:पुलिस अधिकारी की पत्नी का पर्स चोरी, बेटी के शादी समारोह के दौरान 2 अज्ञात चोरनियों पर्स ले हुईं फरार

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/क्राइम)

जालंधर: पंजाब के जालंधर के डीएसपी सतनाम सिंह की पत्नी का बेटी के शादी समारोह के दौरान पर्स चोरी हो गया। मिली सूचना के अनुसार डीएसपी की बेटी की शादी के दौरान उनकी पत्नी का पर्स चोरी हो गया। पर्स में करीब डेढ़ लाख रुपए, एक मोबाइल फोन और अन्य डॉक्यूमेंट मौजूद थे। चोरी का पता लगने के बाद डीएसपी ने तुरंत मामले की जानकारी एरिया पुलिस को दी। एरिया के सीसीटीवी कैमरों के जरिए पुलिस
दो लड़कियों की तलाश में जुट गई है।

वहीं घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया उनकी बेटी की शादी बीते दिन जालंधर अर्बन एस्टेट फेस-1 में स्थित वॉइट डाइमेंड रिजॉर्ट में थी। पार्टी के दौरान बेटी के फेरों के लिए उन्हें श्री गुरुद्वारा साहिब पर जाना था। फेरों की प्रक्रिया खत्म होने के बाद जब डीएसपी सतनाम सिंह की पत्नी वहां से निकलने लगी तो उन्होंने देखा कि पर्स अपने जगह से गायब था।

इस मामले में पुलिस ने दो अज्ञात लड़कियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एरिया के सीसीटीवी के जरिए पुलिस आरोपियों की रूट खंगालने में जुटी हुई है। जोकि उनका पर्स लेकर फरार हो गई थी। पुलिस सीसीटीवी चेक करते हुए पुलिस जांच 66 फुटी रोड तक पहुंच गई है। जहां पर आखिरी बार दोनों लड़कियों को देखा गया था। जल्द पुलिस मामले की जांच के बाद दोनों लड़कियों को हिरासत में लेगी।

You may also like

Leave a Comment