Saturday, July 27, 2024
Home एजुकेशन HMV की छात्राओं ने किया मशीनेक्स-2024 का दौरा

HMV की छात्राओं ने किया मशीनेक्स-2024 का दौरा

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/एजुकेशन)

जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग मल्टीमीडिया के मल्टीमीडिया क्लब की ओर से मशीनेक्स-2024 के दौरे का आयोजन किया गया। इस दौरे में बी.डिजाइन मल्टीमीडिया बी.वोकेशनल एवं एम. वोकेशनल (वेब टेक्नालिजी एवं मल्टीमीडिया) की छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरे से छात्राओं ने थ्री-डी प्रिंटिंग व उससे जुड़ी तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।

मार्डन मैन्युफैक्चर्स, अंबाला से डॉ. चरनजीत सिंह ने छात्राओं को थ्री-डी प्रिंटिग की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से विचार चर्चा करते हुए कटिंग-एज तकनीक की जानकारी दी। छात्राओं ने इस दौरे के दौरान बी प्रिंटस के साथ भी समय व्यतीत किया, जहां उन्होंने लेजर प्रिंटिंग के माध्यम से पैन, बुक कवर तथा मैटल पर प्रिंटिंग की जानकारी हासिल की।

इस प्रैक्टिकल सेशन से छात्राओं को इंडस्ट्री वर्किंग का ज्ञान प्राप्त हुआ। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने विभाग के प्रयास की सराहना की तथा कहा कि इस प्रकार के अनुभव छात्राओं के प्रशिक्षण में सहायक सिद्ध होते हैं। विभागाध्यक्ष आशीष चड्ढा ने छात्राओं के साथ दौरा किया। उनके साथ सोनाली, सृष्टि व केवल कृष्ण भी थे। छात्राओं ने इस अवसर के लिए कॉलेज प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस दौरे से उनकी समझ व अनुभव में वृद्धि होगी जो कि भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी।

You may also like

Leave a Comment