Saturday, July 27, 2024
Home एजुकेशन HMV ने छात्राओं के लिए आयोजित किया जयपुर ट्रिप

HMV ने छात्राओं के लिए आयोजित किया जयपुर ट्रिप

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/एजुकेशन)

जालंधर: शहर के एचएमवी कॉलेज की प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में छात्राओं के लिए जयपुर ट्रिप का आयोजन किया गया। छात्राओं ने जयपुर में विभिन्न स्थानों का दौरा किया जिनमें सिटी पैलेस, जंतर-मंतर, हवा महल, जल महल, आमेर किला तथा अल्बर्ट हाल,म्यूजियम शामिल थे। वहां छात्राओं ने भारतीय राजाओं के इतिहास की जानकारी एकत्रित की। इस दौरान छात्राओं ने राजस्थान की संस्कृति को नजदीक से देखा। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नृत्य, भोजन, शॉपिंग, मैजिक शो व चोखी ढाणी में ऊंट की सवारी का आनंद लिया।

उन्होंने जौहरी बाजार व बापू बाजार में शॉपिंग का भी आनंद लिया। इस ट्रिप में फैकल्टी मेंबर्स डॉ. सीमा खन्ना, डॉ. रविंदर मोहन जिंदल, मुक्ति व डॉ. बलजिंदर सिंह भी छात्राओं के साथ थे। इस ट्रिप की कन्वीनर डॉ. वीना अरोड़ा थी। कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने अध्यापकों की टीम को बधाई दी तथा कहा कि छात्राओं के लिए एक्सपोजर बहुत जरूरी है तथा एचएमवी इस क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहा है।

You may also like

Leave a Comment