Thursday, March 5, 2026
Home एजुकेशन HMV में AI: ट्रांसफॉर्मिंग कॉमर्स एंड मैनेजमेंट थीम पर आयोजित इंटर-क्लास कॉम्पिटिशन

HMV में AI: ट्रांसफॉर्मिंग कॉमर्स एंड मैनेजमेंट थीम पर आयोजित इंटर-क्लास कॉम्पिटिशन

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के कॉमर्स क्लब ने प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला के कुशल नेतृत्व में एआई: ट्रांसफॉर्मिंग कॉमर्स एंड मैनेजमेंट थीम पर एक इंटर-क्लास पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन कॉम्पिटिशन आयोजित किया। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने कहा कि ऐसे एकेडमिक कॉम्पिटिशन खास तौर पर स्टूडेंट्स को उनकी छिपी हुई काबिलियत को पहचानने, एनालिटिकल सोच को बढ़ाने और बिज़नेस की दुनिया में उभरते ट्रेंड्स के साथ जुड़े रहने में मदद करते हैं।

इस कॉम्पिटिशन में बी.कॉम, बीबीए, बी.कॉम (फाइनेंशियल सर्विसेज्), बी.वॉक (बीएफएस), बी.वॉक (ई-कॉमर्स) और एम.कॉम प्रोग्राम्स के लगभग चालीस स्टूडेंट्स ने जोश के साथ हिस्सा लिया। पार्टिसिपेंट्स ने अपने आइडियाज़ को एक इनोवेटिव और इनसाइटफुल तरीके से पेश किया, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आजकल के एप्लीकेशन्स की उनकी मजबूत समझ को दिखाता है।

इस इवेंट में मिसेज बीनू गुप्ता, मिस मीनू कुंद्रा, डॉ. काजल पुरी और मिसेज सविता महेंद्रू ने जज की भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता में कामर्स, मैनेजमेंट और फाइनेंस में एआई  की बदलाव लाने वाली भूमिका पर आधारित प्रेजेंटेशन दिखाई गई। जिसमें डिजिटल मार्केटिंग, कंज्यूमर बिहेवियर एनालिसिस, इन्वेस्टमेंट और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट, सप्लाई चेन और ऑपरेशन्स, फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑडिटिंग, फॉड डिटेक्शन, फिनटेक इनोवेशन में एआई-ड्रिवन चैटबॉट्स, सीआरएम, स्ट्रेटेजिक प्लानिंग और बिजनेस इंटेलिजेंस पर जोर दिया गया। उभरते हुए विषयों में हयूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में एआई, भविष्य की जॉब सेल्स, स्टार्टअप औ बिजनेस मॉडल्स में इनोवेशन, ग्रीन एआई इनिशिएटिव्स के जरिए सस्टेनेबिलिटी और डिजिटल इकॉनमी में कॉम्पिटिटिव एडवटिज के स्ट्रेटेजिक ड्राइवर के तौर पर एआई की पोजिशनिंग भी शामिल थी।

इसके अलावा कई प्रतिभागियों ने भारत में एआई अपनाने की चुनौतियों जैसे उभरते हुए विषयों पर भी चर्चा की। पहला प्राइज़ बी.कॉम सेमेस्टर II, IV, VI और एम.कॉम सेमेस्टर II से क्रमशः झलक खन्ना, मान्या तनेजा, जसप्रीत कौर और खुशी गोगना को दिया गया। दूसरा प्राइज़ बी.कॉम  सेमेस्टर II और IV की गुरलीन कौर और आशु और बीबीए समेस्टर IV की मुस्कान कौशल को मिला।

सभी पार्टिसिपेंट्स को एप्रिसिएशन सर्टिफिकेट दिए गए। कॉमर्स क्लब की इंचार्ज डॉ. सीमा खत्रा ने विजेताओं को बधाई दी और ऑर्गनाइजिंग टीम की मेहनत की तारीफ की, जिसमें मिसेज शेफाली कश्यप और मिसेज़ रितु (इवेंट कोऑर्डिनेटर), डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता, डॉ. जसप्रीत कौर, मिसेज़ कनिका शर्मा, मिसेज़ याग्रिका, मिसेज़ बलजिंदर कौर, मिसेज प्रीति, और कॉमर्स क्लब की स्टूडेंट टीम शामिल थी। मंच संचालन कुमारी तनीषा सचेदवा, सेक्रेटरी कॉमर्स क्लब और मोहिनी, असिस्टेंट सेक्रेटरी कॉमर्स क्लब ने किया।

You may also like

Leave a Comment