Saturday, July 27, 2024
Home क्राइम युवक हत्या मामले के आरोपी निहंग मंगूमठ के ब्लड में निकला ड्रग्स, Dope Test में हुआ खुलासा

युवक हत्या मामले के आरोपी निहंग मंगूमठ के ब्लड में निकला ड्रग्स, Dope Test में हुआ खुलासा

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (फगवाड़ा/क्राइम)

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा में स्थित 6वीं पातशाही गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी के शक में युवक की हत्या करने वाले निहंग सिंह का डोप टैस्ट करवाया गया। जानकारी के अनुसार इस डोप टेस्ट में हत्या आरोपी सिंह मंगू मठ के खून में ड्रग्स के अंश पाए गए हैं। यह भी बताया जा रहा है कि डॉक्टरों को उसके ब्लड सैंपल से ब्यूपरनोर्फिन, बेंजोडायजेपाइन और मॉर्फिन मिली है। फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में निहंग रमनदीप सिंह मंगू मठ का डोप टेस्ट करवाया गया।

एडीजीपी ला एंड आर्डर गुरिंदर सिंह ढिल्लो का कहना है कि निहंग सिंह मंगूमठ ने कबूला है कि उसने युवक की हत्या पब्लिसिटी के लिए की थी। जिसके बाद अदालत ने आरोपी निहंग सिंह को सात दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं।

गौरतलब है कि मंगू मठ ने 16 जनवरी सुबह करीब 3 बजे तेजधार हथियार से एक युवक को बेअदबी के शक के चलते काट दिया था। अब पुलिस जांच में यह निकल कर सामने आया है कि मंगू मठ पर लुधियाना के अलग-अलग थानों में 9 FIR दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि निहंग मंगू ने एक साल पहले अमृतसर में आपसी बहस के दौरान एक निहंग का तलवार से हाथ काट दिया था।

जालंधर के साथ लगते शहर में बेअदबी के शक के चलते एक युवक की हत्या

जालंधर के साथ लगते फगवाड़ा शहर के सराफा बाजार के श्री गुरुद्वारा साहिब में एक निहंग सिख ने एक युवक को बेअदबी के शक के चलते तलवार से काट डाला है। जिसके बाद युवक की मौत हो गई है। गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधकों का कहना है कि मारा गया व्यक्ति बेअदबी करने की नियत से यहां आया था। यह घटना फगवाड़ा के गुरुद्वारा 6वीं पातशाही चौड़ा खुह की बताई जा रही है।

जिस निहंग ने इस घटना को अंजाम दिया है उसकी पहचान रमननदीप सिंह मंगूमठ लुधियाना के रूप में हुई है। यह घटना सुबह तीन बजे के करीब की बताई जा रही है। जब निहंग ने उक्त व्यक्ति को बेअदबी के शक के चलते बाथरूम में काटा डाला। इस घटना को अंजाम देने के बाद निहंग सिख ने खुद को गुरु घर के एक कमरे में अंदर से बंद कर लिया है। जिसको वहां से निकालने के लगातार प्रयास जारी हैं। मौके पर सिख जत्थेबंदियों के साथ-साथ पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गुरुद्वारा परिसर को पुलिस छाबनी में तबदील कर दिया है।

You may also like

Leave a Comment