Saturday, July 27, 2024
Home एजुकेशन सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में मनाई गई “बेटियों की लोहड़ी”

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में मनाई गई “बेटियों की लोहड़ी”

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/एजुकेशन)

जालंधर: शहर के सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के आर.ई.सी. कैंपस में ग्रुप की समूह शाखाओं ने मिलजुल कर “बेटियों की लोहड़ी” बड़ी धूमधाम से मनाई। जिसमें सभी स्कूलों, कॉलेजों के डायरेक्टरों, प्रिंसिपलों व समूह स्टॉफ मेंबर्स ने ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा का स्वागत पूरी संस्कृति के साथ किया। छात्राओं ने गिद्दा व स्वागती बोलियां डाल उनका स्वागत किया।

इस समारोह में छात्रों ने विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां जिसमें लोहड़ी के लोक गीत, भांगड़ा, कविताएं सुनाकर धूनी जलाई और देवी माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया। हर प्रस्तुति में लोहड़ी का इतिहास, संस्कृति एवं समाज में लड़कियों के प्रति सोच को ऊंचा रखनें का संदेश था।

यही नहीं इस समारोह में प्रसिद्ध कॉमेडियन जतिंदर सूरी, चंदर मोहन व गायक धर्मवीर धामी ने गेस्ट प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस उपलक्ष पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा व वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने लोहड़ी का इतिहास और लड़कियों की लोहड़ी मनाने का मूल कारण बताते हुए समाज को औरत के प्रति सोच को ऊंचा उठाने का संदेश दिया। उन्होंने रेवड़ी, मूंगफली आदि बाँटकर सबको लोहड़ी की ढेर सारी बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment