Sunday, May 12, 2024
Home जालंधर जालंधर में आज वॉलन्टियर्स के बीच जोश भरने पहुंचेंगे CM मान, राज्य में करेंगे 2 वालंटियर्स मीट

जालंधर में आज वॉलन्टियर्स के बीच जोश भरने पहुंचेंगे CM मान, राज्य में करेंगे 2 वालंटियर्स मीट

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/राजनीति)

जालंधर: पंजाब के सीएम भगवंत मान आगामी लोकसभा चुनावों के चलते आज राज्य में 2 वॉलन्टियर्स मीट के जरिए आप वॉलन्टियर्स से रूबरू होंगे। जानकारी के अनुसार आज सुबह मोगा में 12 बजे व जालंधर में 3 बजे के करीब वालंटियर मीट रखी गई हैं। जिसमें मोगा में होने वाली मीट में मालवा से संबंध रखने वाले वॉलंटियर शामिल होंगे, जबकि जालंधर में दोआबा क्षेत्र के नेताओं की मीटिंग रखी गई है। इसमें गांव स्तर के नेता शामिल होंगे। उनके साथ पंजाब से पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक भी साथ रहेंगे।

बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत मान जीत के 2 साल बाद एक बार फिर अपने ही प्रदेश के वालंटियर्स के बीच पहुंच रहे हैं। जिसका लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ लोकसभा चुनाव है। पहले ही प्रदेश के वालंटियर्स में पार्टी के सांसद व घोषित उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल के पार्टी बदलने के बाद रोष फैल गया। जिसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान अब खुद प्रदेश की कमान को संभाल रहे हैं।

इस बार फिर से आप पार्टी को 2022 की तरह कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ेगा। जैसे 2022 में आप पार्टी ने बीते सारे रिकॉर्ड तोड़ 92 सीटों पर जीत हासिल की थी। सीएम मान का मानना है कि जैसे आम आदमी पार्टी ने 2 साल पहले वालंटियरों की ताकत का प्रयोग कर सत्ता हासिल कि थी, उसी तरह आज सीएम मान एक बार फिर वालंटियर्स में वही जोश भरने के लिए पहुंच रहे हैं। ताकि 13-0 का लक्ष्य प्राप्त कर सकें।

You may also like

Leave a Comment