Wednesday, January 14, 2026
Home एजुकेशन SD कॉलेज के बी.कॉम sem-5 की छात्रा ने मेरिट-सूची में हासिल किया दूसरा स्थान

SD कॉलेज के बी.कॉम sem-5 की छात्रा ने मेरिट-सूची में हासिल किया दूसरा स्थान

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/एजुकेशन)

जालंधर: शहर के पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन का यूनिवर्सिटी का परिणाम एक बार फिर उत्कृष्ट रहा है। हाल ही में कुमारी गार्गी ने बी.कॉम (फाइनेंशियल सर्विसेज) सेमेस्टर पांचवा में 350 अंकों में से 298 अंक प्राप्त करके विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विनोद दादा, प्रबंधन समिति के अन्य सम्माननीय सदस्य और प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) पूजा पराशर ने मेधावी छात्रा की शैक्षणिक उपलब्धि के लिए और संस्थान को गौरवान्वित करने के लिए सराहना की। कॉलेज प्राचार्य ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि कॉलेज के अत्यंत योग्य और समर्पित स्टाफ द्वारा दिए गए मार्गदर्शन से छात्र भविष्य में भी अपनी सफलता की यात्रा जारी रखेंगे।

You may also like

Leave a Comment