![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/add-1-2000x543-1.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2022-02-01-at-2.35.23-PM-300x300-1.jpeg)
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जलंधर/क्राइम)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/8fecc3ed-9a62-436a-9b0e-18213a7e35d9-e1719658883286.jpeg)
![]( https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/KK-10X8_page-0001-e1719660083279.jpg)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/07/360.png)
जालंधर: जालंधर के विधिपुर फाटक के नजदीक नेशनल हाईवे पर बीती रात हुए भयानक हादसे में 3 परिवारों के घर के चिराग बुझ गए हैं।
वहीं घायल हुए दो लोग भी सिविल अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। रिक्शा चालक सहित पांच लोग ऑटो में सवार होकर जा रहे थे तभी रॉंग साइड से आ रही ऑडी कार ने उनको टक्कर मार दी। हालांकि अब तक की पुलिस जांच में पाया गया है कि आरोपी कार चालक की पहचान गुरप्रीत निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2023/12/1080-x150-2.png)
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/05/10x12-4-may-24_page-0001-e1714826771291.jpg)
इस हादसे में मारे गए लोगों के पुलिस की कार्रवाई से नाखुश परिजनों ने बुधवार दोपहर के वक्त थाना मकसूदा के बाहर गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। परिजनों ने रोष स्वरूप मकसूदां थाने के बाहर धरना लगाया है। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी पकड़ा नहीं जाता, तब तक वह शवों का पोस्टमॉर्टम नहीं कराएंगे। परिवार का कहना है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक वह शवों का पोस्टमॉर्टम नहीं करवाएंगे और न ही संस्कार करेंगे।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-30-at-10.02.26-AM-e1714453865796.jpeg)
DSP ने आरोपी की जल्द गिरफ़्तारी का दिया आश्वासन
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-31-at-4.41.14-PM-1024x768.jpeg)
धरना प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पर मकसूदां थाने के एसएचओ सिकंदर सिंह विर्क और डीएसपी पलविंदर सिंह पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिलाया कि वह इस मामले में दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे। डीएसपी ने परिवार के साथ होने की बात कही और परिवार से कहा कि वह शवों का सम्मानपूर्वक संस्कार करें। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया गया है और जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
![]( https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-14-at-7.37.45-AM.jpeg)
थाने के एसएचओ सिकंदर सिंह विर्क ने कहा, निष्पक्ष जांच होगी
वहीं एसएचओ सिकंदर सिंह विर्क ने इस मामले में जल्द गिरफ़्तारी की बात कही और यह भी कहा कि आरोपी के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अब आरोपी चालक की जल्द गिरफ़्तारी भी कर ली जाएगी और कार्रवाई में उनकी तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
हालांकि पुलिस के लाख समझाने के बावजूद भी खबर लिखे जाने तक परिजनों का थाने के बाहर प्रदर्शन जारी है
जालंधर-अमृतसर हाईवे पर तेज रफ़्तार ऑडी ने इ-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 की मौत
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/01/2024_1image_09_29_463202925rr-1.jpg)
पंजाब के जालंधर में बीती रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ। जिसमें 3 व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर घायल हैं। जानकारी के अनुसार जालंधर-अमृतसर हाईवे पर विधिपुर फाटक के नजदीक एक तेज रफ़्तार ऑडी कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में इ-रिक्शा सवार सवार एक व्यक्ति ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि बाकि घायलों को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां 2 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जबकि बाकि 2 की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान श्री गुरु रविदास नगर निवासी परमजीत सिंह पम्मा, जगदीश चंदर और किशनपुरा निवासी पंकज के रूप में हुई है।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/01/download-60.jpg)
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रिक्शा बिलकुल चकनाचूर हो गया। जबकि ऑडी चालक कार वहीं छोड़ मौका पाकर वहां से भाग गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर मकसूदां थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने ऑडी चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 और 279 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दी है।
![](https://news360broadcast.com/wp-content/uploads/2024/06/ST-SOLDIER-COLLEGE-ADVT-2024_page-0001.jpg)