Sunday, May 12, 2024
Home बॉलीवुड दूसरी बार पेरेंट्स बने अनुष्का-विराट, घर आया नन्हा राजकुमार

दूसरी बार पेरेंट्स बने अनुष्का-विराट, घर आया नन्हा राजकुमार

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (बॉलीवुड/मनोरंजन)

बॉलीवुड: बॉलीवुड जगत से एक गुड न्यूज़ सामने आई है। खुशखबरी यह है कि एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के घर दूसरी बार बच्चे की किलकारियां गुंजी हैं। उनके घर पहली बेटी वामिका के बाद अब नन्हा राजकुमार आया है। इस खुशखबरी को खुद दूसरी बार पेरेंट्स बने अनुष्का और विराट ने सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों और फैंस के साथ शेयर किया है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पोस्ट में कपल ने कहा है कि “बेहद खुशी और प्यार से हम आपको खुशखबरी दे रहे हैं कि 15 फरवरी को हमारे घर बेबी बॉय और वामिका के छोटे भाई ‘अकाय’ का जन्म हुआ है। हम इस वक्त आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे हमें प्राइवसी देने का भी आग्रह करते हैं, प्यार, विराट और अनुष्का।” इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस बेहद खुश हैं और कपल को बधाई दे रहे हैं।

बता दें कि साल 2017 में 11 दिसंबर को क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी इटली के टस्कनी में बहुत की कम लोगों की मौजूदगी में हुई थी। जिसके 3 साल बाद कपल पहली बार बेटी वामिका के पेरेंट्स बने और अब उनके घर बेटे के रूप में खुशी आई है।

You may also like

Leave a Comment