Monday, May 13, 2024
Home देश फिर बेनतीजा रही किसानों-केंद्र के बीच की बैठक, कई रेलगाड़ियां रद्द और कईयों के बदले रुट

फिर बेनतीजा रही किसानों-केंद्र के बीच की बैठक, कई रेलगाड़ियां रद्द और कईयों के बदले रुट

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (पंजाब/देश)

पंजाब: अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जाने की जिद पर अड़े किसानों की आज बंद की कॉल के कारण आज भारत बंद है। इस बंद का असर पंजाब के सभी जिलों में देखने को मिल रहा है। किसान संगठनों द्वारा आज सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक बंद का ऐलान किया गया है। इस आंदोलन के कारण आज फिरोजपुर मंडल की 4 रेलगाड़ियां रद्द हुई, 7 को शर्ट टर्मीनेट किया गया, 5 को री-शैड्यूल और 12 के रूट बदल कर चलाया गया है।

वहीं बसों में सफर करने वालों के लिए भी बंद के दौरान सफर करना आसान नहीं होगा। क्योंकि सरकारी के साथ-साथ प्राइवेट बसें भी आज लगभग बंद रहेंगी। मिली जानकारी के अनुसार पनबस-पीआरटीसी ठेका कर्मचारी यूनियन द्वारा भारत में पूर्ण तौर पर समर्थन देते हुए शुक्रवार को बसों का चक्का जाम करने की घोषणा की है।

बता दें कि बीती देर रात किसानों और केंद्र सरकार के बीच हुई तीसरे दौर की बैठक भी बेनतीजा रही है। मीटिंग में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय कृषि मंत्री, पियूष गोयल फूड सप्लाई मंत्री, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय सहिंत अन्य मंत्री और पंजाब के सीएम भगवंत मान व हरपाल चीमा भी शामिल हुए। बैठक में किसानों की 14 जत्थेबंदियों के किसान नेता शामिल हुए। मीटिंग में किसानों ने हरियाणा सरकार द्वारा की गई बेरिकेडिंग और किसानों पर शंभू बॉर्डर पर किए जा रहे बल प्रयोग का विरोध जताया।

सूत्रों के अनुसार किसान लगातार अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और सरकार से सभी मांगों पर तुरंत घोषणा करने का दबाव बना रहे हैं। जाहिर है कि एक बार फिर एमएसपी को लेकर किसान अड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि अब रविवार को फिर से बैठक हो सकती है। तब तक दोनों पक्षों ने शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया है।

You may also like

Leave a Comment