
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट
कैंप में हार्ट, हड्डियों, जोड़ों, पेट व जिगर के रोगों सहित अन्य बिमारियों की होगी जांच


जालंधर : जालंधर के महावीर नगर में बाबा बन्दा बहादुर नगर में स्थित टैगोर अस्पताल एवं हार्ट केयर सेंटर और महाजन सभा के सहयोग से 22 मार्च 2026 दिन रविवार को जालंधर के सिद्ध बाबा सोडल मंदिर में निः शुल्क मेडिकल चेकअप कैम्प लगाया जा रहा है। इस कैंप में टैगोर अस्पताल के माहिर डॉक्टरों की टीम द्वारा हार्ट की बीमारी संबंधी, हड्डियों और जोड़ों के रोगों, पेट व जिगर के रोगों, नाक, कान, गले के रोगों, स्त्री के रोगों, चमड़ी के रोगों, शुगर के रोगों, जनरल रोगों सम्बन्धी, छाती के रोगों से सम्बंधित मरीजों का निः शुल्क मैडिकल चैकअप किया जाएगा।
इस कैंप में ई.सी.जी, ब्लड शुगर टेस्ट, आवश्यकतानुसार दवाईयां, ब्लड प्रैशर टेस्ट, लिपिड प्रोफइल टेस्ट, मुफ्त डेक्सा स्कैन (बोन डेंसिटी टेस्ट) हड्डियों में कमजोरी की जांच टैस्ट स्पिरोमेट्री (फेंफड़े और सांस की जांच का टैस्ट), मुफ्त हियरिंग टैस्ट (सुनने की जांच टेस्ट) हियरिंग एड ट्रायल आदि सुविधाएं निः शुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी।
इस कैंप से सम्बंधित अधिक जानकारी व रजिस्ट्रेशन के लिए अस्पताल प्रबंधन से संपर्क करें।
बता दें कि जालंधर का टैगोर हस्पताल एंव हार्ट केयर सेंटर दिल, शुगर, सर्जरी (जनरल व लैपरोस्कोपिक), पेट जिगर, नाक कान – मला, हड्डियों व जोड़ों के रोगों (घुटनो, चूल्हो, कमर के जोड़ो के अप्रेशन), दिमागी रोगों, औरतों के रोगों, स्त्रीयों के रोगों, गुर्दे की पत्थरी, गटूदों व मूत्राश्य रोगों, किडनी के रोगों, वधों के रोगों, छाती के रोगों, चमड़ी के रोगों एंव हर प्रकार की एमरजेंसी उपचार हेतु मान्यता प्राप्त अस्पताल है।
टैगोर हस्पताल में ई.सी.एच.एस., सी.जी.एच.एस., उत्तर रेलवे, रेल कोच फैक्ट्री, ई. एस.आई. एन एच.पी.सी. एफ.सी.आई. एवंम् सभी प्रकार के बीमा (इंश्योरेंस) में पैनलबद्ध अस्पताल है।
