Friday, October 18, 2024
Home जालंधर खेडां वतन पंजाब दियां: किक बॉक्सिंग अंडर-21 लडके 51 किलोग्राम भार में अंशु ने पाया पहला स्थान

खेडां वतन पंजाब दियां: किक बॉक्सिंग अंडर-21 लडके 51 किलोग्राम भार में अंशु ने पाया पहला स्थान

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: पंजाब सरकार द्वारा आयोजित ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2024’ के तहत जिला स्तरीय टूर्नामेंट के आखिरी दिन किक बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने खेल मुकाबलों के परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि किक बॉक्सिंग अंडर-21 लड़कों की 51 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में अंशु ने पहला स्थान जबकि सूर्यविक को दूसरा और अभिषेक को तीसरा स्थान मिला।

इसी प्रकार 57 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में मोहित ने पहला, अमित ने दूसरा तथा आयुष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 63 किलोग्राम भार वर्ग की प्रतियोगिता में कुणाल पहले और कुणाल मेरिटोरियस स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 69 किलोग्राम भार वर्ग में तरूण शर्मा ने पहला, विवेक ने दूसरा तथा किशन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

You may also like

Leave a Comment