Friday, September 20, 2024
Home एजुकेशन HMV के Bsc (IT) सेमेस्टर-5 की छात्राओं ने बढ़ाई कॉलेज की शान

HMV के Bsc (IT) सेमेस्टर-5 की छात्राओं ने बढ़ाई कॉलेज की शान

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/एजुकेशन)

जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय की बीएससी (आईटी) सेमेस्टर-5 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पोजीशन हासिल कर कॉलेज की शान बढ़ाई है। कोमल ने 400 में से 337 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, पलक शर्मा ने 327 अंकों के साथ दूसरा स्थान, तनु देवी ने 316 अंकों से छठा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं एवं विभागाध्यक्षा डॉ. संगीता अरोड़ा को बधाई दी। इस अवसर पर फैकल्टी सदस्य डॉ. अनिल भसीन व दीप मेहता भी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment