Sunday, April 13, 2025
Home नई दिल्ली Breaking: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ BJP में हुए शामिल

Breaking: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ BJP में हुए शामिल

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (नई दिल्ली/राजनीति)

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने आज गुरुवार को पहले कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद अब ये खबर आ गई है कि वह भाजपा में शामिल हो गए हैं। बता दें कि उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेटर लिखकर दिया था। जिसके बाद अब BJP महासचिव विनोद तावड़े ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर पार्टी में उनका स्वागत किया।

बता दें कि कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में गौरव वल्लभ को उदयपुर सीट से मैदान में उतारा था, लेकिन वे तब BJP के ताराचंद जैन से 32 हजार से ज्यादा वोटों से हार गए थे।

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, राष्ट्रिय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने पार्टी से दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने का दौर लगातार जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार कांग्रेस के राष्ट्रिय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने आज गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज जिस प्रकार से दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है, उसमें मैं खुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा हूँ। उन्होंने यह भी कहा कि वे न तो सनातन विरोधी नारे लगा सकते हैं और न ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकते हैं। इसी वजह से आज उन्होंने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है।

वहीं चर्चा यह भी है कि गौरव वल्लभ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेटर लिखते हुए गौरव ने कहा, ‘पिछले कुछ दिनों से पार्टी के स्टैंड से असहज महसूस कर रहा हूं। जब मैंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की तब मेरा मानना था कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। वहां सभी के आइडिया की कद्र होती है, लेकिन ऐसा नहीं है। वहीं गौरव वल्लभ ने पार्टी छोड़ने के पीछे ओर भी कई तथ्य बताए हैं।

You may also like

Leave a Comment