Wednesday, February 25, 2026
Home एजुकेशन HMV की छात्राओं ने सीए इंटर परीक्षा पास कर रोशन किया संस्था का नाम

HMV की छात्राओं ने सीए इंटर परीक्षा पास कर रोशन किया संस्था का नाम

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/एजुकेशन)

जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने सीए इंटर की परीक्षा पास कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। बी.कॉम सेमेस्टर-5 की छात्रा मुस्कान जगपाल ने सीए इंटर ग्रुप 2 तथा बी.कॉम सेमेस्टर-3 की छात्रा रिधिमा महोत्रा तथा गुरलीन कौर ने सीए इंटर ग्रुप 1 की परीक्षा पास की।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने विभागाध्यक्षा श्रीमती मीनू कोहली तथा फैकल्टी सदस्यों को बधाई दी। इस अवसर पर श्रीमती बीनू गुप्ता तथा डॉ. सीमा खन्ना भी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment