Saturday, April 4, 2026
Home एजुकेशन HMV कॉलेज की फुटबॉल टीम ने यूथ फुटबॉल चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

HMV कॉलेज की फुटबॉल टीम ने यूथ फुटबॉल चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

by News 360 Broadcast

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय ने एक बार फिर खेल क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता का परिचय देते हुए गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की। महाविद्यालय की महिला फुटबॉल टीम ने स्किलर यूथ फुटबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप एचएमवी स्किलर फुटबॉल अकादमी, जालंधर द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न संस्थानों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान एचएमवी की टीम ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और बेहतरीन टीम भावना का परिचय देते हुए हर मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान खिलाड़ियों ने मैदान में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीमों को कड़ी टक्कर दी और अंततः विजेता बनकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। टीम की इस सफलता के पीछे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और समर्पण का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने जिस आत्मविश्वास और खेल भावना का परिचय दिया, वह प्रशंसनीय रहा।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने विजेता टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ियों के परिश्रम का परिणाम है, बल्कि संस्थान में खेलों को दिए जा रहे प्रोत्साहन का भी प्रमाण है। उन्होंने खिलाड़ियों के अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्या जो ने टीम के कोच लखविंदर सिंह के समर्पित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की विशेष रूप से प्रशंसा की। साथ ही इंचार्ज डॉ. सुशील कुमार एवं शारीरिक शिक्षा विभाग की फैकल्टी सदस्याओं रमणदीप, गुरविंदर कौर और प्रगति के निरंतर सहयोग, प्रेरणा एवं मार्गदर्शन को भी इस सफलता का आधार बताया।

वहीं महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने भी टीम की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। यह जीत न केवल एचएमवी के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत है कि वे खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करें। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर खेलों के साथ-साथ शैक्षणिक क्षेत्र में भी समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करता है।

You may also like

Leave a Comment