Friday, March 20, 2026
Home क्राइम जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में पुलिस कार्रवाई के दौरान भारी हंगामा, पीड़ित महिला ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में पुलिस कार्रवाई के दौरान भारी हंगामा, पीड़ित महिला ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: जालंधर के भार्गव कैंप में आज सुबह-सुबह भारी हंगामा देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार भार्गव कैंप में आज सुबह मामले में कार्रवाई करने मोहल्ले के एक घर में पहुंची पुलिस और परिवार में भारी विवाद देखने को मिला। इस दौरान परिवार ने कार्रवाई के लिए उनके घर आए ASI पर मारपीट और घर की महिला के साथ बदसलूकी के आरोप लगाए हैं। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ रही है जिसमें पुलिसकर्मी युवक के साथ मारपीट और महिला के साथ बदसलूकी करता दिख रहा है।

पीड़िता महिला ममता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उनके बेटे-बहू के बीच चल रहे घरेलु विवाद के चलते पुलिस सुबह करीब 7 बजे उनके घर पहुंची थी। महिला के अनुसार इस दौरान एएसआई ने बिना महिला पुलिस की मौजूदगी के उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उसको बालों से पकड़कर सड़क पर खींच लिया। महिला का कहना है कि घर के अंदर जब महिला ने अपने बेटों को बचाने की कोशिश की, तो पुलिस कर्मी ने उनके साथ भी मारपीट की। महिला का कहना है कि उसने पुलिस को यह भी कहा कि वह थोड़ी देर में अपने बेटों को लेकर थाने आती है लेकिन उन्होंने उसकी एक नहीं सुनी।

वहीं घटना के दौरान मोहल्ले के लोगों ने भी बीच बचाव कर मामले को शांत करने की कोशिश की और पुलिसकर्मी को शांति से कार्रवाई करने की अपील की। लेकिन स्थिति बिगड़ गई और मौके पर भारी हंगामा हो गया। मामला पारिवारिक झगडे से जुड़ा बताया जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर घटना से जुडी वायरल वीडियो पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर रहीं हैं।

You may also like

Leave a Comment