Friday, September 20, 2024
Home क्राइम शाहकोट में युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, आरोपियों पर FIR दर्ज

शाहकोट में युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, आरोपियों पर FIR दर्ज

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कस्बा शाहकोट के एक युवक ने गले में फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक ने मरने से पहले एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उसने अपनी मौत का कारण बताया है। मृतक की पहचान गुरविंदर सिंह पुत्र केवल कृष्ण निवासी बुढ़ांवाल, शाहकोट के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों पर बुढनवाल के रहने वाले उसके दोस्त पुलिस मुलाजिम, उसकी पत्नी और सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। इस मामले में FIR दर्ज होने की पुष्टि थाना शाहकोट के एसएचओ अमन सैनी ने की है। बताया जा रहा है कि मृतक का अपने इस पुलिस वाले दोस्त और उसके परिवार से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके चलते दोस्त के परिवार की पुलिस में शिकायत पर युवक को थाने बुलाया गया था। जहां उसको काफी परेशान किया गया था। परिजनों के अनुसार उसके बाद वे बहुत परेशान था। घर आकर रात को सारा परिवार सोने चला गया और उसके बाद गुरविंदर ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया।

जब रात में गुरविंदर की मां ने दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद खिड़की से देखा तो गुरविंदर फंदे से लटका हुआ था। जिसके बाद उसको फंदा काटकर निचे उतरा गया और तुरंत शाहकोट के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

You may also like

Leave a Comment