Monday, September 30, 2024
Home क्राइम जालंधर में पिल्लर से लटका मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी

जालंधर में पिल्लर से लटका मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी

by News 360 Broadcast

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/शहर)

जालंधर: शहर की मकसूदां सब्जी मंडी में आज तड़के सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मंडी में शेड के पिल्लर से लटका हुआ एक व्यक्ति का शव मिला। मिली जानकारी के अनुसार इस शव को सबसे पहले मंडी में एक चाय वाले ने देखा जो मंडी में चाय की दुकान लगता है। चाय वाले ने लाश को देख कर तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

वहीं सूचना मिलने पर रात को ड्यूटी पर तैनात ए.सी.पी. ट्रैफिक और थाना नंबर 8 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक मजदूरी करता था। वह शरीर में खुजली से परेशान था और आर्थिक तंगी के कारण वह अपना इलाज नहीं करवा पा रहा था। जिसके चलते तंग आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया होगा। मृतक की उम्र 54 वर्ष के करीब बताई जा रही है।

वहीं पुलिस ने शव को नीचे उतारकर 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। उनके अनुसार मृतक के पास से किसी भी प्रकार का कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ और न ही उसका मोबाइल फोन मिला। फिलहाल आसपास के इलाकों में मृतक की तस्वीर दिखाकर पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment