Saturday, February 21, 2026
Home एजुकेशन MEHR चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में तीन दिवसीय शॉर्ट टर्म कोर्स एनआईटर द्वारा

MEHR चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में तीन दिवसीय शॉर्ट टर्म कोर्स एनआईटर द्वारा

by uRpFQ@123cqpFCDM@f6fUXBy@NT

जालंधर/एजुकेशन: Mehr चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर में एनआईटर चंडीगढ़ द्वारा 25 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक तीन दिवसीय शॉर्ट टर्म कोर्स आयोजित किया जा रहा है। इस कोर्स का विषय “इंस्ट्रक्शनल डिजाइन एंड डिलीवरी” होगा। प्राचार्य डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि प्रो. ए.बी. गुप्ता, अध्यक्ष, एजुकेशनल विभाग, एनआईटर, इस कोर्स के मुख्य संसाधन व्यक्ति (रिसोर्स पर्सन) होंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों के 35-40 शिक्षक भाग लेंगे, जिनमें प्रमुख रूप से मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, डीएवीआईईटी जालंधर, गुरु नानक देव पॉलिटेक्निक लुधियाना तथा रामगढ़िया पॉलिटेक्निक फगवाड़ा आदि शामिल हैं।

डॉ. राजीव भाटिया इस कोर्स के कोऑर्डिनेटर तथा प्रिंस मदान को-कोऑर्डिनेटर होंगे। प्राचार्य डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य परिणाम आधारित शिक्षा (Outcome Based Education) तथा उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा को समझना और अपनाना है। इसके अतिरिक्त शिक्षकों की शिक्षण पद्धति में सुधार लाना, उसे अधिक प्रभावी बनाना, छात्र केंद्रित शिक्षा के उद्देश्यों पर चर्चा तथा एनबीए मान्यता (Accreditation) से संबंधित विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।

प्रो. ए.बी. गुप्ता पिछले 39 वर्षों से एनआईटर में अध्यापन कार्य कर रहे हैं और वे 40 से अधिक अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित कर चुके हैं। प्राचार्य डॉ. जगरूप सिंह के अनुसार इस एस.टी.सी. के माध्यम से पॉलिटेक्निक कॉलेज के शिक्षकों को टीचिंग-लर्निंग प्रक्रिया में निखार लाने में सफलता प्राप्त होगी।

You may also like

Leave a Comment