Monday, September 30, 2024
Home पंजाब लुधियाना में आज सरकारी बसों का रहेगा चक्का जाम, वेतन न मिलने से परेशान कर्मचारियों ने उठया ये कदम

लुधियाना में आज सरकारी बसों का रहेगा चक्का जाम, वेतन न मिलने से परेशान कर्मचारियों ने उठया ये कदम

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में आज सरकारी बसों के कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए हैं। बताया जा रहा है कि पनबस कर्मचारी बस स्टैंड के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। जिसके चलते आज यात्रियों को सरकारी बसें उपलब्ध नहीं होंगी और उन्हें प्राइवेट बसों में सफर करना पड़ेगा। मिली जानकारी के अनुसार आज लुधियाना डिपो की कुल 114 बसें पूरी तरह से बंद रहेंगी।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए यूनियन प्रधान ने कहा कि हर महीने कर्मचारियों का वेतन देरी से आ रहा है। इस बार भी वेतन न मिलने से बस चालक और कंडक्टर परेशान हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन के बिना घर चलाना मुश्किल हो गया है। जिसके चलते आज मज़बूरी में आकर उन्हें हड़ताल पर जाना पड़ा है।

उनका कहना है कि अगर सरकार समय पर उनका वेतन भेजती है तो उन्हें हड़ताल करने की क्या जरूरत है। उन्होंने यह भी बताया कि वे कई बार प्रबंधन और सरकार को महीने के पहले हफ्ते में वेतन भेजने के लिए लिख चुके हैं लेकिन उनकी गुहार नहीं सुनी गई। किसानों का कहना है कि उनकी प्रबंधन से बातचीत हो चुकी है। करीब ढाई या तीन बजे मीटिंग भी रखी गई है। इसके बाद ही कोई फैसला निकलेगा, लेकिन तब तक बसें पूरी तरह बंद रहेंगी।

You may also like

Leave a Comment