Sunday, March 22, 2026
Home विदेश पंजाब के व्यक्ति की हादसे में आर्मेनिया में मौत, आर्थिक तंगी के चलते गया था विदेश

पंजाब के व्यक्ति की हादसे में आर्मेनिया में मौत, आर्थिक तंगी के चलते गया था विदेश

by News 360 Broadcast

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

मुकेरियां: होशियारपुर के मुकेरियां के नोशहरा गांव से एक दुःख भरी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव का व्यक्ति जो आर्मेनिया में रहता था, उसकी वहां हादसे में मौत हो गई है। वहीं मौत की खबर गांव में पहुंचने से परिवार सहित पूरे गांव में मातम छा गया है। मृतक की पहचान 43 वर्षीय सुनील कुमार निवासी गांव नोहशरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुनील कुमार करीब छह महीने पहले घर की आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए आर्मेनिया गया था और वह वहां एक फ्रूट शॉप पर काम करता था।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति आर्मेनिया में एक फ्रूट शॉप में काम कर रहा था। जहां वे हादसे के दिन भी रोजाना की तरह काम कर रहा था तभी अचानक एक कार अपना नियंत्रण खो कर शीशे तोड़ कर फ्रूट शॉप में जा घुसी। जिसका शिकार सुनील कुमार हो गया। लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

अब आर्मेनिया की समाज सेवी संस्थाओं द्वारा सुनील के शव को पंजाब भेजने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं उसके गांव वालों का कहना है कि मृतक सुनील कुमार के घर के हालात बहुत खराब हैं। इस संबंधी ग्रामीणों ने पंजाब सरकार से मृतक के परिवार के लिए मदद की गुहार लगाई है।

You may also like

Leave a Comment