Thursday, February 26, 2026
Home पंजाब पंजाब को मिले नए चीफ सेक्रेटरी, आज वीरवार को संभाला कार्यभार

पंजाब को मिले नए चीफ सेक्रेटरी, आज वीरवार को संभाला कार्यभार

by News 360 Broadcast

पंजाब के होम सेक्रेटरी समेत कई सीनियर अधिकारी रहे मौजूद

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

चंडीगढ़: पंजाब के नए चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा ने आज वीरवार को अपने कार्यालय में सुबह अपना कार्यभार संभाला। यह पंजाब कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने आज यह नई जिम्मेदारी पंजाब सिविल सचिवालय में वरिष्ठ सिविल अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रहण की। जानकारी के अनुसार इस दौरान होम सेक्रेटरी समेत तमाम कई सीनियर अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे।

वहीं केएपी सिन्हा ने कहा कि जो जिम्मेदारी सरकार ने उन्हें सौंपी है, उसका वह पूरी ईमानदारी से पालन करेंगे। लोगों को पारदर्शी और बिना किसी परेशानी से मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोक भलाई से जुड़ी योजनाओं को और भी मजबूती से लागू किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment